बसपा छोड़ने का सिलसिला जारी, अब देवरिया उपचुनाव के प्रत्याशी अभयनाथ त्रिपाठी ने छोड़ी पार्टी

punjabkesari.in Sunday, Nov 15, 2020 - 06:26 PM (IST)

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया विधान सभा से उप चुनाव में बहुजन समाज पार्टी से प्रत्याशी रहे अभय नाथ त्रिपाठी ने पार्टी को छोड़ दिया है। उन्होंने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाया है। बता दें कि अभयनाथ त्रिपाठी 2017 के आम चुनाव में भी देवरिया सदर सीट से बसपा के प्रत्याशी रहे थे और बीते उपचुनाव में भी प्रत्याशी थे। इन दोनों चुनावों में उन्हें न सिर्फ हार का सामना करना पड़ा बल्कि वे तीसरे स्थान पर रहे। इस बार के उपचुनाव में बसपा के मतों में काफी गिरावट आ गई और पार्टी को महज 22,069 वोट ही मिले। आम चुनाव के मुकाबले यह करीब सात हजार कम था। जहां पार्टी का जनाधार बढऩे के बजाय पार्टी पिछले आम चुनाव से भी इस बार कम मत प्राप्त की है।  

त्रिपाठी ने पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी की गलत नीतियों से आजिज आकर इस्तीफा दिया है। पार्टी के कोआर्डिनेटरों की मानसिक एवं आर्थिक प्रताणना से तंग आकर चुनाव हारने के बाद ही बसपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। देवरिया की जनता व बसपा के ग्राम व स्थानीय कार्यकर्ताओं के हित को देखते हुए यह निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि बसपा अपने मूल उद्देश्य से भटक गई है और अब केवल परिवारवाद व निजी स्वार्थ पर काम कर रही है। जनता भविष्य में इसका जवाब देगी।उन्होंने कहा है कि वह जनता की सेवा के लिए राजनीति में आए हैं और आगे भी सेवा करते रहेंगे।
 

गौरतलब है कि बहुजन समाज पार्टी इस बार उनचुनाव में अपने प्रत्याशी को मैदान में उतारी थी लेकिन उसे किसी सीट पर जीत नहीं मिल सकी। ऐसे में लगता है कि बहुजन समाज पार्टी का बेस वोट भी अब खिसक रहा है। ऐसे में अब देखना है कि आने वाले 2022 विधान चुनाव के लिए क्या रणनीति बनाती है। जिससे वह यूपी की सत्ता में एक बार फिर वापसी कर सकती है।

Ramkesh