देवरिया: PM मोदी के जन्म दिन पर भाजपा ने गरीबों को बांटा चश्मा

punjabkesari.in Tuesday, Sep 15, 2020 - 05:43 PM (IST)

देवरिया: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70 वें जन्म दिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मना रही भारतीय जनतापार्टी(भाजपा) ने उत्तर प्रदेश के देवरिया में मंगलवार को गरीबों में चश्मा वितरित किया। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री जय प्रकाश निषाद ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकार गांव, गरीब के लिये ही काम करती है। इसी के निमित प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिवस को पाटर्ी सेवा सप्ताह के रूप में मनाते हुए समाज हित के रूप में मना रही है और यहां गरीब लोगों के आंखों के नि:शुल्क जांच कराकर चश्मा वितरित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार की सारी योजनायें गरीबों के हित मे रखकर बनायी गयी हैं और उसका लाभ समाज के नीचे तबके तक पहुंचे। यह भी सुनिश्चित किया गया है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री चिरंजीव चौरसिया ने कहा कि पार्टी ने प्रधानमंत्री के 70 वें जन्मदिन पर तय किया था कि 70 लोगों को चश्मा वितरित किया जायेगा। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा आज 120 लोगों को चश्मा वितरित किया जा रहा है, यह खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता केवल और केवल सेवा के भाव को लेकर काम करता है।

भाजपा कार्यकर्ता के लिये सत्ता सुख का साधन नहीं सेवा का माध्यम है।जब कोरोना के वजह से पूरा देश बन्द था, लोग घरों में थे। उस समय भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी परवाह किये बिना लोगों की सेवा में,मदद में जुटा था। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते पार्टी जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित करते हुये कहा कि कल भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान किया गया ,आज चश्मा का वितरण किया जा रहा है और कल सभी नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों के प्रत्येक वाडर् में स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम किया जायेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramkesh

Recommended News

Related News

static