देवरियाः प्रियंका गांधी की रैली में रोड़ा बनी आंधी, टूटा मंच-उखड़ा टेंट

punjabkesari.in Wednesday, May 15, 2019 - 06:17 PM (IST)

देविरयाः चुनाव के अंतिम रण में सभी राजनीतिक दल अपनी जीत को पक्की करने के लिए पूरी ताकत झोंकने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी ताबड़तोड़ रैलियां कर रही हैं, लेकिन खराब मौसम के कारण आज उनकी देवरिया में आयोजित कार्यक्रम में खलल पड़ गया है।

दरअसल, प्रियंका गांधी ने सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी डॉ. राजेश मिश्र के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करना है। जिसका कार्यक्रम बापू इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित किया गया है। वहीं खराब मौसम और तेज आंधी के कारण मंच क्षतिग्रस्त हो गया और टेंट उड़ गया।

पार्टी अधिकारियों के मुताबिक इस कार्यक्रम के बाद प्रियंका गांधी आज वाराणसी के लंका स्थित मालवीय प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गोदौलिया तक रोड शो करेंगी। इसके बाद वह काशी विश्वनाथ और शहर कोतवाल काल भैरव का आशीर्वाद लेकर दिल्ली रवाना हो जाएंगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static