देवरिया के सांसद कलराज मिश्र का ऐलान, नहीं लड़ेगे लोकसभा चुनाव

punjabkesari.in Thursday, Mar 21, 2019 - 01:34 PM (IST)

देवरिया: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता एवं देवरिया के सांसद कलराज मिश्र ने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता कलराज मिश्र ने कहा कि पार्टी के संगठन के काम को देखते हुए उन्होंने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया है। इसकी सूचना पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दे दी गई हैं।

मिश्र ने बताया कि पार्टी ने उन्हें हरियाणा का चुनाव प्रभारी बनाया है। इस जिम्मेदारी के साथ-साथ महाराष्ट्र राज्य की भी बागडोर उन्हें मिली है। पार्टी के संगठन को मजबूती देने के लिए उन्होंने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।

Anil Kapoor