देवरिया: आपसी रंजिश में युवक की फोड़ी आंख, हालत नाजुक

punjabkesari.in Sunday, Jan 12, 2020 - 05:05 PM (IST)

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना को कुछ लोगों ने अंजाम दिया है। युवक की पिटाई करने के साथ ही चाकू से उसकी आंख ही फोड़ दी। युवक को इलाज के लिए केजीएमसी पहुुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे हैदराबाद चिकित्सक के पास रेफर कर दिया गया।

पीड़ित परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हालांकि अभी तक इस मामले में मुकदमा पंजीकृत नहीं हो सका है।

आपको बता दें कि पूरा मामला रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर दुबे का है। यहां के निवासी आशीष दुबे (26) पुत्र मनोज दुबे की मकान महुआडीह चौराहे पर है।  बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात वह महुआडीह से अपने घर लौट रहे थे। इस बीच कुछ लोगों ने उन्हें बलटिकरा पेट्रोल पंप के समीप घेर लिया और उनकी पिटाई करने लगे। पिटाई के दौरान उनके बाएं आंख को फोड़  दिया। साथ ही कान भी काट डाला। इस बीच आशीष के भाई विकास दुबे आ गए। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल आशीष को इलाज के लिए मेडिकल कालेज पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने केजीएमसी भेज दिया। वहां से रविवार की सुबह हैदराबाद रेफर कर दिया गया। जहां पर उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

वहीं एसपी देवरिया ने बताया कि इनकी पुरानी कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चल रही है। तीन माह पहले दोनों पक्ष महुआडीह चौराहे पर भिड़ गए थे। और फायरिंग भी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी और उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।  एक बार फिर इन दोनों पक्षों का रंजिश बढऩे लगा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static