उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य एम्स में भर्ती, हो सकती है सर्जरी

punjabkesari.in Sunday, May 27, 2018 - 01:40 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को तबीयत खराब होने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। एम्स से जुड़े सूत्र ने बताया कि 49 वर्षीय उप मुख्य मंत्री को शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया और मस्तिष्क में घाव के चलते उनकी सर्जरी की जा सकती है। 

उन्होंने बताया कि फिलहाल वाह कार्डिओ न्यूरो सेंटर के निजी वार्ड में भर्ती हैं। मौर्य की हालत स्थिर है और वह होश में हैं। चिकित्सकों का दल उनकी हालत पर नजर रखे हुए हैं। 
 

Ruby