''देश की जनता Modi को समझती है अपना अभिभावक'', बागपत में बोले Deputy CM ब्रजेश पाठक, कहा- अखिलेश यादव और विपक्षी दल फ्रष्टेशन में हैं

punjabkesari.in Wednesday, Jan 21, 2026 - 01:51 PM (IST)

बागपत (विवेक कौशिक) : उत्तर प्रदेश के बागपत पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के एक ब्यान पर कहा की अखिलेश यादव जी व विपक्षी दल फ्रष्टेशन में हैं। उनके पास कुछ सूझ नहीं रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याणकारी योजनाओं और प्रदेश के मुख्यमंत्री की लॉ एंड ऑर्डर व विकास जनता का दिल जीत चुकी है। आज देश की जनता मोदी जी को अपना अभिभावक समझती है। 

'जनता के सुख दुख में भाजपा सरकार साथ खड़ी है'
दरअसल, आज प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बागपत में पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्या सुनने व जिला कलेक्ट्रेट में विकास कार्यों, क़ानून वयवस्था की समीक्षा करने बागपत पहुंचे। जहां उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा की बागपत की ही बात ले लो, यहां एक सप्ताह दिन में बिजली आती थी और एक सप्ताह रात में, आज बिजली बराबर मिल रही है। लॉ एंड ऑर्डर नम्बर एक पर है, गुंडे बदमाश प्रदेश से भागे हैं। दूसरा, दिल्ली से यहां आने में ढाई घन्टा लगता था, मुझे सिर्फ 40 मिनट लगा। जनता के सुख दुख में हमारी सरकार खड़ी हैं। 

'2017 से पहले अर्थव्यवस्था चौपट थी, आज यूपी सरप्लस रेवेन्यू स्टेट है'
2017 के बाद से प्रदेश ने लॉ एंड ऑर्डर, विकास के क्षेत्र में लम्बी छलांग लगाई है। एक समय था जब प्रयागराज जाने के लिए लोगों को दो से ढाई दिन लगता था, अब गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन होने दीजिए, आप मात्र कुछ घंटो में पहुंच जाएंगे। एक्सप्रेस वे पर गाड़ियां हिलती भी नहीं है, हवाई जहाज जैसा महसूस होता है चलते हुए। 2017 से पहले अर्थव्यवस्था चौपट थी, आज यूपी सरप्लस रेवेन्यू स्टेट है। उन्होंने कहा की हमारे पास पैसे की कमी नहीं है। हमने टैक्स भी कम किए हैं। 

'हर जरूरतमंद को देश में निशुल्क राशन मिल रहा'
कोरोनाकाल से आज तक हर जरूरतमंद को निशुल्क राशन देश में मिल रहा है। इससे पहले कोई सोचता भी नहीं था। निजी स्वार्थ में समाजवादी पार्टी के लोग, जिन्हें जनता ने बेदखल किया है, उनके पेट में दर्द है। ये सोचते हैं कि सत्ता इन्हें खानदानी विरासत में मिली है। लोकतंत्र में सत्ता विरासत में नहीं मिलती। जो लोग सोचते हैं, राजघराने में पैदा हो गए तो सत्ता मिल जाएगी, ऐसा नहीं होता। उन्होंने कहा कि हमारी प्रतिबद्धता आम जनता के लिए है। उन्होंने कहा की आप चीनी मिलों को ले लीजिए। ये गन्ना बेल्ट है और अब प्रदेश में दो ही मिलें बची हैं जो किसानों को गन्ना समय पर नहीं दे रही हैं और उनपर भी एफआईआर कराई जा रही है। किसी की हिम्मत नहीं है कि किसानों पर अत्याचार करें। हम आज चीनी, गेंहू उत्पादन में पहले नम्बर पर हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static