डिप्टी CM केशव मौर्य बोले- किसान आंदोलन के नाम पर विपक्ष अराजकता फैला रहा

punjabkesari.in Monday, Mar 01, 2021 - 01:08 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किसान आंदोलन के नाम पर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी तथा आम आदमी पार्टी पर देश में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया है। मौर्य ने आज ट्वीट कर कहा कि किसानों को आंदोलन के नाम पर बरगलाया जा रहा और झूठ फैलाया जा रहा है। उन्होंनें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर खास तौर पर निशाने पर लिया और कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे केजरीवाल ऐसी बात कर रहे हैं।

केजरीवाल ने एक दिन पूर्व तीन कृषि कानून को किसानों के लिये डेथ वारंट कहा था और ये भी आरोप लगाया था कि 26 जनवरी को लाल किले पर हुए उपद्रव में भाजपा का हाथ था। मौर्य ने कहा कि कानून का विरोध करने वाले अभी तक यह नहीं बता सके हैं कि इसमें कमी या खामी क्या है। उनका मकसद देश में अराजकता फैलाना है, लेकिन देश की जनता इनके मंसूबों के कामयाब नहीं होने देगी। 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj