डिप्टी CM केशव मौर्य ने मेरठ को दी बड़ी सौगात, कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया

punjabkesari.in Sunday, Jul 25, 2021 - 02:49 PM (IST)

मेरठ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मेरठ जिले में 377 करोड़ 64 लाख और 822 करोड़ 80 लाख की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने अपने सरकार की तारीफ करते हुए सपा बसपा पर निशाना भी साधा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, विकास के मामले में सपा-बसपा से ज्यादा कही भाजपा सरकार ने कर दिखाएं है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने विकास की गंगा बहाने का काम प्रदेश में कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, जिन प्रदेश में भाजपा की सरकार होती थी वहां पर विकास के मामले में भेदभाव होता था। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, भाजपा को जनता ने सेवा का अवसर दिया जिससे प्रदेश में विकास हो रहा है।

अखिलेश और मायावती ने मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना नही छोड़ दें: मौर्य
डिप्टी सीएम ने अखिलेश और मायावती पर तंज कसते कहा,मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना नही छोड़ दें। अब कुछ भी होने वाला नहीं जनता सब कुछ समझ चुकी है। 2022 में एक बार फिर भाजपा की सरकार को जनता पूर्ण समर्थन देगी। उन्होंने किसान आन्दोलन का जिक्र करते हुए कहा, कुछ लोग किसान के नाम पर राजनीति कर रहे है। परंतु किसान उनके बहकावे में नहीं आने वाला है। केशव प्रसाद मौर्य ने बताया, हम विकास की बात करते है तो विरोधी दल दूसरी बात करते हैं ।सपा-बसपा और लोकदल के गठबंधन होने के बावजूद हमने जीत दर्ज की  है हम 2022 और 2024 में भी जीतेंगे । उन्होंने कहा, हमारी पार्टी  हर महापुरुष का सम्मान है।  राजीव गांधी ने संसद में कहा था कि मैं 1 रुपया भेजता हुं लेकिन गांव में 15 पैसे पहुंचते हैं। परंतु हम जनता को सीधे लाभ पहुंचा रहे है। उन्होंने अधिकारियों को आगाह करते हुए कहा, अगर सांसद, जनप्रतिनिधि,विधायक कुछ कहे तो वो केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है ऐसा मान का तुरंत उनकी समस्या का समाधान करें।

कोरोना काल मे देश 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया: केशव
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने कहा, कोरोना काल में देश की गरीब जनता को 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया गया है। उन्होंने कहा ऐ भाजपा की सरकार है यदि तिकड़ी की सरकार होती तो ऐ लूटकर खा जाते। अन्त में उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा, गुंडा सपा का झंडा लगा कर थाने चला जाता था तो अधिकारी को उसकी करनी पड़ती थी। परंतु अब ऐसा नहीं है क्यों यह भाजपा सरकार है। उन्होंने अखिलेश,प्रियंका,राहुल गांधी, को ट्वीटर का नेता बताया।  मौर्य ने कहा,अधिकारी याद रखे कि 2017, 2019 हम जीते और 2022 भी हम जीतेगे इसलिए किसी भी कार्यकर्ता से गलत हरकत न करे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static