कौशांबी: डिप्टी CM केशव प्रसाद ने अनाथों, वृद्धों एवं बंदियों के साथ मनाई दीवाली, मां के पैर छू लिया आशीर्वाद

punjabkesari.in Tuesday, Oct 25, 2022 - 11:04 AM (IST)

कौशांबीः उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दीपावली के पावन पर्व पर अपने गृह जनपद कौशांबी पहुंचे। जहां उन्होंने दीपावली बच्चों और वृद्धजन एवं जेल में बंदियों के साथ मनाई। इस दौरान उन्होंने लोगों को मिठाई, अंग-वस्त्र देकर सुख दुख साझा किया। इसके बाद वह देर शाम अपने सिराथू स्थित पैतृक आवास पहुंचे। जहां उन्होंने माता धनपति देवी के पैर छू कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने सर्किट हाउस सायरा पहुंचकर कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की है।

बता दें कि  डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दीपावली का त्योहार अपने गृह नगर में बच्चों और वृद्धजन एवं जेल में बंदियों के साथ मनाया। जहां वह सबसे पहले सयारा स्थित मां शीतला गेस्ट हाउस पहुंचे। जहां उन्होंने कोरोना काल में माता पिता को खोने वाले 28 अनाथ बच्चों से मुलाकात कर उनके साथ दीपावली की खुशियां बांटी। इसके बाद वह ओसा स्थित वृद्धा आश्रम गए। वहां उन्होंने वृद्ध जनों से मुलाकात कर उन्हें मिठाई खिलाई।

इसके बाद डिप्टी सीएम जिला कारागार पहुंचे। जहां पर बंदियों एवं कैदियों को मिठाई खिलाई और साथ ही उन्हें दीपावली की बधाई दी। वहीं, शाम करीब 6 बजे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पैतृक आवास सिराथू पहुंचे ओर परिजनों से मुलाकात की और माता धनपति देवी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। माँ के पास उन्होंने कुछ देर फुरसत के पल बिताए।
दरअसल राजनीतिक व्यस्तता के कारण वह 21 वर्ष बाद अपने परिवार के साथ दीपावली का त्योहार मनाया। इसके उपरांत वह सायरा स्थित सर्किट हाउस पहुंचे। जहाँ वह पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ के साथ बैठक की है। वहीं, इस दौरान जिले के प्रशासनिक अफसर समेत जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी सहित आदि मौजूद रहे।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि प्रकाश पर्व यानी अंधकार से प्रकाश की ओर जाने वाला पर्व दीपावली है। दीपावली पर मुझे कई वर्षों के बाद आज कौशांबी यानी परिवार में आ करके दीपावली उत्सव मनाने का कार्यक्रम बना था। परिवार तो पूरा जनपद पूरा प्रदेश है। वहीं, कुछ ऐसे लोगों से मिला जाए जिनसे आशीर्वाद लिया जाए और उन्हें दीपावली की बधाई दी जाए।

Content Editor

Harman Kaur