डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले-  PM मोदी के कारण दुनिया में भारत का बढ़ा रूतबा

punjabkesari.in Thursday, Jun 09, 2022 - 10:20 AM (IST)

सुलतानपुर: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व के चलते आज पूरी दुनिया में भारत की साख में इजाफा हुआ है और अंतररष्ट्रीय कार्यक्रमों में विकसित राष्ट्रों के राष्ट्राध्यक्ष पीएम मोदी के पीछे चलते हैं। गरीब कल्याण जन सभा को संबोधित करते हुए मौर्य ने कहा कि पहले की सरकारों के कार्यकाल में दलालों की तिजोरी भरती थी। आज हम गरीबों की झोली भर रहे हैं। पूरी दुनिया में भारत का रुतबा बढ़ा है,अंतररष्ट्रीय कार्यक्रमों में विकसित राष्ट्रों के राष्ट्राध्यक्ष पीएम मोदी के पीछे चलते हैं।

उन्होंने विपक्ष के नेता अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि हार का चौका लगा चुके अखिलेश हार का कीर्तिमान भी बनाएंगे। हमारी सरकार जातिवाद की नहीं विकासवाद की राजनीति करती है। अच्छा काम करने वाला कोई भी होगा हमारी पार्टी और हमारी सरकार हर समय उनको सम्मान देने के लिए तैयार रहती है। सपा शासनकाल में 2 घंटे, 4 घंटे, 6 घंटे बिजली आती थी आज हम पूरे उत्तर प्रदेश को 24 घंटे बिजली देने की तैयारी कर रहे हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static