डिप्टीCM केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश पर साधा निशाना, कहा- आपको दृष्टि दोष हो गया है भगवान सद्बुद्धि दें !

punjabkesari.in Sunday, Aug 14, 2022 - 04:52 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अखिलेश यादव जी आपको दृष्टि दोष हो गया है,जब यूपी ही नहीं सारा देश भारत माता की जय जयकार करते हुए अमृत महोत्सव वर्ष मना रहा है,,आपके बेतुके सुर देशभक्तों को पीड़ा,आज़ादी के लिए शहीदों का अपमान है,आपके सलाहकार सच्चाई से बहुत दूर ले जा चुके हैं! भगवान आपको सद्बुद्धि दें!

दरअसल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा पर तिरंगे के अपमान का आरोप लगाया था। उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल से एक वीडियो भी शेयर किया।

 

जिसमें नगर निगम की गाड़ी से लोगों को तिरंगा बाट रही है। उन्होंने वीडियो को लेकर कहा कि महापौर की उपस्थिति में अयोध्या नगर निगम द्वारा कूड़ा उठाने वाली गाड़ी से राष्ट्रध्वज पहुंचाने से राष्ट्रध्वज का जो तिरस्कार हुआ है, वो अक्षम्य है। महोत्सव के नाम पर राष्ट्रीय ध्वज का ऐसा अपमान निंदनीय है। उसके पहले पार्टी एक और ट्वीट किया है।

जिसमें भाजपा के पूर्व सांसद के द्वारा उल्टा तिरंगे को उल्टे किए जाने की पोस्ट शेयर की है। पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं द्वारा लगातार तिरंगे का अपमान किया जा रहा है ।उसी क्रम में भाजपा के पूर्व सांसद ने भी उल्टा तिरंगा पकड़ कर अपनी नकली राष्ट्रभक्ति का प्रदर्शन किया। फोटो से देखा जा सकता है कि इन्हें तिरंगे से प्यार नहीं बल्कि अपने शीर्ष नेताओं की भांति सिर्फ फोटो बाजी का शौक है ! बता दें कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान के बाद आज से हर घर तिरंगा यात्रा की शुरुआत की गई है।
 

Content Writer

Ramkesh