‘एक दिन दिव्यांग बच्चों के नाम’ कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम ने बढ़ाया ‘हौसला’

punjabkesari.in Tuesday, Dec 03, 2019 - 04:13 PM (IST)

 प्रयागराज: उपमुुख्यमंत्री केशव मौर्य दिव्यांग बच्चों के एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे। इस कार्यक्रम में शारीरिक एवं मानसिक दिव्यांगता से प्रभावित बच्चों ने रंगा रंग कार्यक्रम की प्रस्तुति पेश किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुति किया। बच्चों ने ऐसा कार्यक्रम दिखाया कि सामने बैठे लोगों को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों का हौसला आफजाई करना था।

शहर के मशहूर डॉक्टर और त्रिशला फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ जीतेंद्र जैन ने दिव्यांग बच्चों के हौसले अफजाई के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बांग्लादेश, नेपाल, यूनाइटेड किंगडम सहित कई देशों के लगभग 200 से ज्यादा अभिभावकों ने हिस्सा लिया। प्रस्तुति दे रहे बच्चे ने इतनी शानदार प्रस्तुति दी की देखने वाले देखते रह गए। नई दिल्ली से आए नव उत्थान ग्रुप के व्हील चेयर दिव्यांग कलाकारों ने अद्भुत प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के आयोजक डॉक्टर जितेंद्र जैन ने कहा कि हर साल इस कार्यक्रम को इसलिए आयोजित किया जाता है ताकि बच्चों के मनोबल बढ़े। इसीलिए कई दिव्यांग बच्चों को और अभिभावकों को समान्नित भी किया गया है।

उधर कार्यक्रम में आये अभिभावकों और अन्य लोगों ने कार्यक्रम की प्रशंसा की और उन्होंने कहा कि डॉ जितेंद्र जैन के बदौलत कई ऐसे दिव्यांग बच्चे ठीक हो गए हैं। अभिभावकों का कहना है कि ऐसे कार्यक्रमों से सेरिब्रल पॉलिसी से पीड़ित बच्चों का मनोबल बढ़ता है।


 

Ajay kumar