डिप्टी CM ने ट्वीट में की गलती, कलराज को बताया केंद्रीय मंत्री
punjabkesari.in Sunday, Dec 03, 2017 - 09:11 AM (IST)
लखनऊ: यूपी निकाय चुनावों में ऐतिहासिक जीत के बाद से भाजपा नेता बेहद उत्साहित हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और दिनेश शर्मा के अलावा प्रदेश स्तर के सभी बड़े नेताओं को लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय के पश्चात हमारे मार्गदर्शक व पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री कलराज मिश्र जी का पदार्पण मेरे सरकारी आवास 7 कालीदास मार्ग में हुआ pic.twitter.com/Vigf6sSuhH
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) December 2, 2017
जानकारी के अनुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र भी बधाई देने केशव प्रसाद के सरकारी आवास पहुंचे, जिसकी तस्वीरें केशव प्रसाद मौर्या ने ट्विटर पर भी शेयर कीं। हालांकि इसमें वह एक गलती कर बैठे। केशव ने अपने आधिकारिक अकाऊंट से किए गए ट्वीट में कलराज मिश्र को अपना मार्गदर्शक और ‘केंद्रीय मंत्री’ बताया है। केशव के अकाऊंट से शनिवार दोपहर 2 बजे यह ट्वीट किया गया था, जो अब भी (खबर लिखे जाने तक) मौजूद है।
केशव ने अपने ट्वीट में लिखा कि उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय के पश्चात हमारे मार्गदर्शक व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र जी का पदार्पण मेरे सरकारी आवास 7 कालीदास मार्ग में हुआ। गौरतलब है कि कलराज मिश्र ने 3 महीने पहले सितम्बर में हुए कैबिनेट विस्तार में इस्तीफा दे दिया था। वह केंद्र सरकार में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग विभाग के कैबिनेट मंत्री थे।