प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से चल रहा हुक्का बार, हिरासत में लिए गए 2 दर्जन से अधिक लड़के-लड़कियां

punjabkesari.in Monday, Jan 18, 2021 - 02:36 PM (IST)

आजमगढ़ः उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में पुलिस ने एसपी सुधीर सिंह के नेतृत्व में हुक्का बार में छापा मारा। छापामारी के दौरान बार संचालक फरार हो गया वहीं दो दर्जन से अधिक लड़के व लड़कियां नशा करते पाए गए। हुक्का बार में छापा के दौरान पुलिस के हाथ गांजा, नशीला पदार्थ, फ्लेवर, हुक्का, पाइप, शराब की बोतल हाथ लगी है।

इस बाबत एसपी ने बताया कि सिधारी के सर्फुद्दीनपुर में प्रतिबंध के बाद भी हुक्का बार का संचालन किया जा रहा था। जबकि रेस्टोरेंट के नीचे क्लिनिक और बगल में कुरियर आफिस है। एसपी के मुताबिक रेस्टोरेंट में छापा मारने पर अंदर हुक्का बार चलता हुआ पाया गया। जहां करीब दो दर्जन से अधिक लड़के और लड़कियां हुक्का पीते मिले। अचानक पुलिस के पहुंचने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने यहां से कुल 27 युवक और युवतियों को हिरासत में लिया है। सभी के नाम और पते की जानकारी की जा रही। इसके साथ ही फारार रेस्टोरेंट संचालक की पुलिस तलाश कर रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static