खाने के बाद बिगड़ी मंत्री की तबीयत, अधिकारियों के फूले हाथ-पांव

punjabkesari.in Saturday, Feb 02, 2019 - 10:45 AM (IST)

आगरा: नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव कलैक्ट्रेट के नवनिर्मित सभागार का उद्घाटन करने मैनपुरी पहुंचे थे। दोपहर कार्यकर्ता के यहां भोजन के बाद रात्रि उन्होंने गेस्ट हाऊस में भोजन किया जिसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इस पर प्रशासन के साथ स्वास्थ्य अधिकारियों के भी हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में पहुंचे स्वास्थ्य अधिकारियों ने उपचार शुरू कर दिया। उन्हें रात को कुछ रहात मिल गई लेकिन सुबह पुन: तबीयत खराब हो गई।

स्थिति यह रही कि मंत्री की देख-रेख के साथ इलाज के लिए चिकित्सकों की एक टीम गेस्ट हाऊस पर ही मौजूद रही। सेहत में सुधार के बाद मंत्री ने कहा कि मैनपुरी के लोग बड़ा ही चटपटा और तेलीय भोजन खाते हैं, आखिर कैसे पचा लेते हैं। मंत्री की तबीयत में सुधार होने के बाद चिकित्सकों की भी सांस में सांस आई।

Anil Kapoor