घर की आर्थिक हालात खराब होने से सर्राफा व्यापारी की पत्नी ने लगाई फांसी

punjabkesari.in Saturday, Apr 02, 2016 - 07:14 PM (IST)

कानपुर(अंबरीश त्रिपाठी): कानपुर के थाना काकादेव क्षेत्र के शास्त्री नगर इलाके में एक सर्राफा व्यापारी की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि सर्राफा व्यापारियों की हड़ताल के कारण मृतका के घर की आर्थिक हालात खराब हो गई थी जिससे वह डिप्रेशन में आ गई थी। मृतका के पति ने आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या की बात कही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। 
 
सराफा व्यापारी अजय वर्मा पत्नी स्नेहलता (40) के साथ शास्त्री नगर में रहते हैं। अजय वर्मा ने बताया कि उनकी ज्वैलर्स की दूकान है। करीब 1 महीने से एक्साईज ड्यूटी बढने से चल रही हड़ताल से सर्राफा दूकान बंद चल रही है, जिसके चलते घर की आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। कल पैसों को लेकर पत्नी से विवाद हुआ था। जिसके बाद वह घर से पैसों का इंतजाम करने चले गए। जब वह देर रात घर लौटे तो स्नेहलता ने बाथरूम के अंदर फांसी लगा ली थी।