रिश्ता फिर हुआ कलंकितः देवर ने 3 साथियों के साथ मिलकर लूटी भाभी की आबरू

punjabkesari.in Friday, Apr 06, 2018 - 12:02 PM (IST)

एटाः ऐसा माना जाता है कि देवर बेटे के समान होता है, लेकिन जब वहीं देवर मां समान भाभी की आबरू लूट ले तो ये बात असहनीय हो जाती है। ताजा मामला एटा जिले का है। जहां एक कलयुगी देवर ने अपने 3 साथियों से मिलकर अपनी भाभी को हवस का शिकार बनाया। इसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत थाने में की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आोरपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक मामला अवागढ़ इलाके के वसुंधरा की है। यहां पीड़ित महिला ने बताया कि उसका देवर उसपर हमेशा गंदी नजर रखता था। साथ ही उसने बताया कि बुधवार को देवर आशीष यादव ने उसके साथ कार में रेप किया। उसके बाद उसके तीन दोस्त करतार, कर्मवीर और एक अज्ञात शख्स उसे खेत में ले गए। यहां तीनों ने बारी-बारी रेप किया।

इसके बाद महिला ने आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया। वहीं पुलिस ने इसपर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला को मेडिकल परिक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं पुलिस अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है। 


 

Tamanna Bhardwaj