सावित्री बाई फुले के रास्ते पर चलकर ही महिलाओं का विकास संभव: अपना दल

punjabkesari.in Wednesday, Mar 10, 2021 - 07:14 PM (IST)

 लखनऊ: अपना दल (एस) के पदाधिकारियों का मानना है कि प्रथम महिला शिक्षिका और महान समाज सेविका माता सावित्री बाई फुले के बताए रास्ते पर ही चलकर आधी आबादी का उत्थान हो सकता है।  पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश पिछड़ा वित्त विकास निगम के सदस्य ओपी कटियार ने सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में कहा कि आज से 200 साल पहले माता सावित्री बाई फुले ने समाज के उत्थान के लिए अनेक कठिनाई झेलने के बावजूद जो महान कार्य किया, उसे हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं।

 पाटर्ी के राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य मुन्नर प्रजापति एवं बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय सचिव केके पटेल ने कहा कि माता सावित्री बाई फुले ने केवल अन्य पिछड़ा वर्ग व दलित व आदिवासी समाज की महिलाओं के उत्थान के लिए ही महान कार्य नहीं किया, बल्कि सवर्ण महिलाओं के विकास की मुख्यधारा में लाने का श्रेय भी माता सावित्री बाई फुले को जाता है।   कार्यक्रम का संचालन महिला मंच की लखनऊ अध्यक्ष वर्षा सचान की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर महिला मंच की प्रदेश सचिव शिल्पी द्विवेदी, उत्तरी विधानसभा की अध्यक्ष अल्का कन्नौज, मध्य विधानसभा अध्यक्ष रमा वर्मा आदि मौजूद थे। इस अवसर पर विधि मंच के राष्ट्रीय व राज्य विधिक अधिकारी उपाध्यक्ष प्रमोद पटेल, प्रदेश महासचिव नंद किशोर पटेल, ललित वर्मा इत्यादि उपस्थित रहे। इस अवसर पर आशीष पाल, पुष्पा और रीता वर्मा ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 

Content Writer

Ramkesh