सहारनपुर में हरियाणा के युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत, शाकुंभरी देवी मंदिर में दर्शन को आया था श्रद्धालु, अस्पताल में तोड़ा दम
punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2026 - 12:04 PM (IST)
सहारनपुर : यूपी के सहारनपुर जिले में स्थित शाकम्भरी देवी मन्दिर में हरियाणा से दर्शन-पूजन के लिये आये एक श्रद्धालु की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार श्रद्धालु की जेब से मिले आधार कार्ड व मोबाइल के माध्यम से उसकी शिनाख्त हुई और परिजनों को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है।
बेहट थाना प्रभारी सतपाल भाटी ने मीडिया को बताया कि बृहस्पतिवार को चैत्र नवरात्रि पर मां शाकम्भरी देवी के दर्शन के लिये हरियाणा के करनाल निवासी संत नारायण (54) पंक्ति में लगे हुए थे तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने बताया कि उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े, जिससे मौके पर मौजूद श्रदालुओं मे खलबली मच गई। कुछ लोगों ने पुलिस व स्वास्थय विभाग को इसकी जानकारी दी।
थाना प्रभारी ने बताया कि एंबुलेंस की मदद से संत नारायण को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों ने दिल का दौरा पड़ने से मौत होने की बात कही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। नारायण के परिजन भी सहारनपुर पहुंच गये हैं।
यह भी पढ़ें : फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका! दिग्गज एक्टर-डायरेक्टर का 71 की उम्र में निधन, विलेन बन कमाया था नाम
UP Desk : भारतीय सिनेमा जगत से एक और दुखद खबर सामने आई है। अनुभवी अभिनेता और निर्देशक ई. ए. राजेंद्रन का गुरुवार को केरल के पट्टत्तानम में निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से फिल्म और रंगमंच जगत में शोक की लहर है... पढ़ें पूरी खबर ...

