सावन के आखिरी सोमवार पर संगम नगरी में लगा शिव भक्तों का तांता, देखिए तस्वीरें

punjabkesari.in Monday, Aug 20, 2018 - 10:39 AM (IST)

इलाहाबादः सावन महीने का आखिरी सोमवार आज है। लिहाजा तड़के ही शिव मंदिरों में भोले के जयकारों के साथ जलाभिषेक करने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी क्रम में संगम नगरी इलाहाबाद में भी शिव भक्तों का तांता लगा हुआ है।

 भोले भंडारी को खुश करने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए कोई मंदिरों में जलाभिषेक तो कोई दूध व बेल की पत्तियों से पूजा-अर्चना कर रहा है।

सावन के आखिरी सोमवार पर तमाम श्रद्धालुओं ने गंगा- यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी पर संगम स्नान भी किया। 

इस मौके पर शिव मंदिरों व दूसरी जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

सावन के मौके पर यमुना तट पर स्थित मनकामेश्वर मंदिर के साथ शहर के हर मंदिर पर शिव भक्तों की भीड़ एकत्रित है। 

महिला श्रद्धालु का कहना है कि मैंने सबसे पहले भोलेनाथ के दर्शन किए। सावन का सोमवार हमारे लिए बहुत महत्व रखता है। मंदिर आने से मन की सारी इच्छाएं पूरी होती हैं। सुख-शांति मिलती है। 

Deepika Rajput