अयोध्या:पूजित ईटों के साथ राम भक्त पहुंचे अयोध्या, राम नगरी में हुआ भव्य स्वागत

punjabkesari.in Wednesday, Nov 13, 2019 - 06:07 PM (IST)

अयोध्या: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ तो भारत के कोने कोने से राम भक्त आस्था से सराबोर होकर अयोध्या पहुंचने लगे हैं।
PunjabKesari
ऐसे ही 5 लोग सेतु एक्सप्रेस से गुरुवार को सर पर पूजित ईंट रखकर रामेश्वरम से अयोध्या पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते ही उनका भव्य  स्वागत किया गया और इसके बाद जय श्रीराम के नारे से पूरा रेलवे स्टेशन गूंज उठा। हालांकि यह हिंदी अंग्रेजी भाषा नहीं जानते थे।
PunjabKesari
इसलिए अयोध्या में जो मद्रासी रहते हैं उन्हीं में से एक महिला शांति अम्मा ने दुभाषिये की भूमिका निभाई। यह लोग राम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास  तथा साधु-संतों से मिलेंगे उनका आशीर्वाद लेंगे। उसके बाद साथ लाई पूजित ईंट राम कारसेवक पुरम में सौप कर वापस लौट जाएंगे। जिन ईंटों को यह अपने साथ अयोध्या लाए हैं उसकी पहले रामेश्वरम में पूजा की गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static