कांवड़ यात्रा की समीक्षा करने पहुंचे DGP और अपर प्रमुख सचिव गृह, कहा- इस बार ऐतिहासिक होगी

punjabkesari.in Thursday, Jul 14, 2022 - 05:21 PM (IST)

मेरठः कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के लिए अपर प्रमुख सचिव गृह अवनीश अवस्थी और डीजीपी डीएस चौहान मेरठ पहुंचे। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले राजमार्ग का निरीक्षण किया और प्राचीन औघड़नाथ मंदिर पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने प्राचीन औघड़नाथ मंदिर पर जलाभिषेक भी किया।

इस बार कावड़ यात्रा ऐतिहासिक होगी
वहीं मीडिया से बातचीत करने के दौरान अधिकारियों ने कहा कि इस बार कावड़ यात्रा ऐतिहासिक होगी और कावड़ यात्रा के दौरान लाइट सुचारू रखने और कांवड़ मार्ग पर लगे बिजली के खम्बों के निचले हिस्सों को प्लास्टिक की पन्नी से कवर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कावड़ यात्रा के दौरान आने वाले शिव भक्तों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए इसके लिए अधिनस्त अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।

सिर्फ धार्मिक भजन ही बजाए जाएंगे
वहीं कावड़ यात्रा के दौरान बजने वाले डीजे को लेकर उन्होंने कहा कि डीजे पर डेसिबल निर्धारित किए गए हैं और उसी के आधार पर सिर्फ धार्मिक भजन ही बजाए जाएंगे इसके अलावा किसी भी प्रकार के फिल्मी गीत बजाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
 

कावड़ियों पर की जाएगी पुष्प वर्षा
डीजीपी, उत्तर प्रदेश डीएस चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश पर कांवड़ यात्रा में शामिल होने वाले कावड़ियों पर पुष्प वर्षा भी की जाएगी। कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का भी खास ख्याल रखा जाएगा और इस यात्रा पर आने वाली महिला कांवड़ियों के लिए विशेष व्यवस्था भी की जाएगी।

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static