बेखौफ बदमाश, रिटायर्ड DIG के बेटे धीरज सिंह को बेरहमी से उतारा मौत के घाट

punjabkesari.in Friday, Jun 02, 2017 - 04:15 PM (IST)

इलाहाबाद: उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद के सिविल लाइंस क्षेत्र में बदमाशों ने एक ठेकेदार की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अल्लापुर बाघम्बरी रोड निवासी ठेकेदार धीरज सिंह (35) को रात बदमाशों ने उस समय गोली मार दी जब वह अपनी पत्नी अन्नू सिंह के साथ सिविल लाइन क्षेत्र में एजी ऑफिस के निकट एक ढाबे पर खाना खाने गया था।

जानकारी के अनुसार वह कार में बैठा ही था कि तभी बदमाशों ने उसे गोली मार दी। ठेकेदार की मौके पर मृत्यु हो गई और उनकी पत्नी घायल हो गई। उन्होंने बताया कि पंजीयन और स्टांप विभाग के महानिरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त त्रिलोचन सिंह के सबसे छोटे पुत्र धीरज लोक निर्माण विभाग और इलाहाबाद विकास प्राधिकरण के ठेकेदार थे। वह शहर में ही रहते थे।

बताया जा रहा है कि त्रिलोचन सिंह प्रतापगढ़ में राजगढ़ के रहनेे वाले हैं। उन्होंने बताया कि हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। घटना के बाद हत्यारे फरार हो गए। इस सिलसिले में मामला दर्ज करा दिया गया है। पुलिस हत्यारों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।