''धीरेंद्र शास्त्री हजरत-ए-आदम की औलाद...'' मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने दिया विवादित बयान
punjabkesari.in Monday, Sep 08, 2025 - 05:33 PM (IST)

बरेली: यूपी के बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने धीरेंद्र शास्त्री पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि ''राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का कहना है कि भारत पहले से ही हिंदू राष्ट्र है, जबकि धीरेंद्र शास्त्री कुछ अलग ही लह में बह रहे हैं।''
'धीरेंद्र शास्त्री को क्या कहा जाएगा?'
इससे आगे मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि ''धीरेंद्र शास्त्री का कहना है कि भारत में नकली मुसलमान रहते हैं। विदेशों में असली मुसलमान हैं। उन्होंने नकली और असली मुसलमान की पहचान कैसे की, ये उन्हें बताना चाहिए। रजवी ने कहा कि हकीकत यह है कि दुनिया में सबसे पहले इंसान हजरत-ए-आदम आए थे। दुनिया में चाहे किसी भी मजहब के मानने वाले लोग हों, वह हजरत-ए-आदम की औलाद हैं। धीरेंद्र शास्त्री भी हजरत-ए-आदम की औलाद हैं। हजरत-ए-आदम मुसलमान थे। अब उनकी औलादों को क्या कहेंगे और धीरेंद्र शास्त्री को क्या कहा जाएगा?
'धीरेंद्र शास्त्री कैसे तय करते हैं कि...'
मौलाना ने निशाना साधते हुए कहा कि ''असली और नकली का फर्क वहीं करता है जो नकली होता है। वह शोर मचाकर ढोल बजाकर फर्क करता है। असली लोग खामोश रहते हैं। धीरेंद्र शास्त्री कैसे तय करते हैं कि असली और नकली कौन है। उन्होंने कहा कि भारत के मुस्लमान शरीयत और इस्लाम के वसूलों पर सख्ती से अलम करते हैं, विदेश के मुसलमान इतनी सख्ती से शरीयत की पाबंदी नहीं करते हैं। ये बात उन्हें खटकती है।