''परिवार से अकेले चुनाव लड़ेंगी डिंपल यादव,  शिवपाल उनके लिए करेंगे चुनाव प्रचार''

punjabkesari.in Saturday, Nov 12, 2022 - 06:16 PM (IST)

बलिया: यूपी के बलिया से पूर्व मंत्री व सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविन्द चौधरी ने कहा  मुलायम सिंह जी के नही रहने पर पूरे प्रदेश में सपा के प्रति लोगों की सहानुभूति बढ़ रही है। अपर्णा यादव को अगर बीजेपी डिंपल यादव के खिलाफ मैदान में उतार उतारती है तो वोट आप किसके पक्ष में मानते हैं के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी घर फोड़वा पार्टी है, पार्टी फोडवा है, घर तोड़क है,  पार्टी तोड़क है, समाज तोडक है। उसको केवल तोड़ने में विश्वास है। समाजवादी पार्टी जोड़ने में विश्वास रखती है कि सभी जाति, वर्ग और समाज के लोग एक साथ रहें। राजनीति दुरुस्त हो व उसके अनुसार काम है। हमको लगता है कि एसा परिवार में नहीं होगा और एसा होना भी चाहिए। डिंपल  यादव परिवार से अकेले चुनाव लड़ेंगी।

शिवपाल यादव भी चाहते थे कि उन्हें टिकट मिल जाए के सवाल पर कहा कि वो कब कहते थे। चर्चाएं तो मीडिया के लोग ही चलाते हैं। वही कहा कि डिंपल यादव के चुनाव प्रचार  शिवपाल सिंह यादव जरूर करेंगे , वह कहे हैं। वहीं कहा कि  जबसे भारतीय जनता पार्टी आई है,  2014 के बाद राजनीति खत्म हो गई है। हिमाचल का चुनाव गुजरात का चुनाव एक साथ होना था। गुजरात का चुनाव क्यों टाल दिया गया। काउंटिंग 1 दिन होगी वोट 2 दिन होगा। 2024 में सरकार को हटाने के लिए देश तैयार हो रहा है। बीजेपी से अब धीरे-धीरे लोग ऊब चुके हैं। राजनीति का और भारतीय जनता पार्टी के कामों का भी अति हो गई है।

गौरतलब है कि मुलायंम सिंह यादव के देहांत के बाद खाली हुई मैनपुरी की सीट पर उपचुनाव होने वाला है। इस सीट से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव के प्रत्याशी घोषित किया है। खबरों के मुताबिक सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी मुलायम सिंह यादव की छोटी बहु अपर्णा यादव को डिंपल यादव के खिलाफ मैदान में उतार सकती है। हालांकि अभी बीजेपी ने अपने प्रत्याशी का एलान नहीं किया है। ये जरूर कहा जा रहा है कि डिंपल यादव के खिलाफ जो भी प्रत्याशी उतरेगा उससे लोग चौंक जाएंगे। 

 

 

Content Writer

Ajay kumar