UP विधानसभा चुनाव 2022: मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा शुरू, कुछ ही देर में नये मंत्री लेंगे शपथ

punjabkesari.in Sunday, Sep 26, 2021 - 05:03 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने का समय बचा हुआ है। ऐसे में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार कर नये चेहरे मौका देने जा रही है। अभी हाल ही में भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद को योगी सरकार ने कैबिनेट में मंत्री बनाने का फैसल लिया है। अभी कुछ ही देर में वो मत्रीं पद की शपथ लेंगे। 

बता दें कि  राजभवन के गांधी सभागार में अभी कुछ ही देश में शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसकी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। बताया जा रहा है कि  जितिन प्रसाद,  बेबी रानी मौर्य को कैबिनेट में जगह दी जाएगी।  निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद, , लक्ष्मीकांत वाजपेयी,सकलदीप राजभर,संगीता बलवंत, ए के शर्मा, आशीष पटेल, धीरेन्द्र गुर्जर और तेजपाल नागर को राज्यमंत्री की शपथ ले सकते हैं। बताया जा रहा है कि 2022 विधानसभा चुनाव को देखते हुए जातीय समीकरण को साधने में भाजपा जुटी है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने केन्द्रीय मंत्रिमंडल में बदलाव किए हैं। 

Content Writer

Ramkesh