CM योगी पर नाबालिग ने की विवादित टिप्पणी,पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में
punjabkesari.in Saturday, Feb 08, 2020 - 06:52 PM (IST)
पत्थलगांव: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरूद्ध कथित विवादित टिप्पणी मामले में आज एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित विवादित टिप्पणी को लेेकर लोगों ने आज सुबह मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी नाबालिग को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस शिकायत में आरोपी नाबालिग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विवादित टिप्पणी का आरोप लगाया गया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुयी है।