भाजपा MLA का विवादित बयान, कहा- ''राष्ट्रपिता'' की उपाधि के हकदार गांधी नहीं भीमराव अंबेडकर थे

punjabkesari.in Sunday, Nov 01, 2020 - 03:59 PM (IST)

फर्रुखाबादः उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से विधायक सुशील शाक्य का विवादित बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता की उपाधी देने को अनुचित बताया है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि राष्टपिता की उपाधी के लायक भीमराव अंबेडकर थे।

बता दें कि शाक्य फर्रुखाबाद की अमृतपुर विधानसभा से भाजपा विधायक हैं। उन्होंने कहा कि पार्लियामेंट में कहीं भी महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता बनाने का प्रस्ताव पारित नहीं हुआ था। उन्होंने प्रश्न किया कि महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता की उपाधि नहीं है किसी के पास महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता बनाने का प्रमाण नहीं है यह उन्हें किसने दिया।

शाक्य ने कहा महात्मा गांधी ने आजादी के समय लड़ाई लड़ी थी। ऐसे कई महापुरुषों हैं। सुभाष चंद्र बोस जैसे महापुरुष ने भी राष्ट्र के प्रति लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने आगे कहा कि भीमराव अंबेडकर भारत के संविधान रचयिता रहे हैं। मेरी निजी राय में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को राष्ट्रपिता की उपाधि मिलनी चाहिए थी।

 

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static