साध्वी प्राची का विवादित बयान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश को बताया मिनी पाकिस्तान

punjabkesari.in Tuesday, Oct 22, 2019 - 06:11 PM (IST)

मेरठ: अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली हिंदूवादी भाजपा की फायर ब्रांड नेत्री साध्वी प्राची ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को मिनी पाकिस्तान बताया है।साथ ही साध्वी प्राची ने फतवे जारी करने वाले मौलानाओं पर भी जमकर बरसी।

मस्जिदों से फतवे जारी होने पर हो रही हत्याएं:साध्वी
साध्वी यहीं नहीं रुकीं, बल्कि उन्होंने कहा कि फतवे जारी करने वाले मौलानाओं के सिर कलम कर देने चाहिए, तभी जाकर हिन्दुस्तान की व्यवस्था सुधरेगी। वहीं मेरठ में हुई वकील की हत्या में विशेष समुदाय के शामिल लोगों पर माहौल खराब करने का आरोप भी लगाया। साथ ही वकील की हुई हत्या में उन्होंने जेहादियों का हाथ बताया है और कहा कि मस्जिदों से फतवे जारी होने के बाद ही हत्यायें हो रही हैं।

Ajay kumar