अस्पताल में मंदबुद्धि महिला ने किया जमकर हंगामा

punjabkesari.in Saturday, Feb 10, 2018 - 04:18 PM (IST)

मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला जिला अस्पताल में हंगामा करने लगी। महिला ने अस्पताल में काफी देर तक हंगामा किया। इतना ही नहीं महिला अस्पताल में कर्मचारियों से मारपीट करने लगी। बताया जा रहा है कि महिला मंदबुद्धि है। महिला के शरीर पर चोटों के काफी निशान थे।

जानकारी के मुताबिक मामला मथुरा के महिला अस्पताल का है। यहां गुरुवार को रेनू नाम की महिला अस्पताल से भागने लगी तो अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे रोकना चाहा। जिस पर मंदबुद्धि महिला कर्मचारियों से उलझ गई। जिसके चलते महिला की कर्मचारियों के साथ मारपीट होने लगी। इसके बाद महिला अस्पताल से भाग गई।

अस्पताल के कर्मचारी बब्बन ने बताया कि महिला मानसिक रूप से कमजोर थी और घर जाने की जिद कर रही थी, लेकिन हमने उसे नहीं जाने दिया क्योंकि कोई उसके साथ नहीं था। हमने उनको रोकने के लिए प्रयास किया तो हाथापाई करने लगी जिसके बाद उसे हमने कमरे में बंद कर दिया। उस महिला के हाथों में चोट लगी थी और घाव भरा भी नहीं था।