घाघरा नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट, बाढ़ क्षेत्र का भ्रमण कर रहे SDM

punjabkesari.in Wednesday, Jun 23, 2021 - 06:27 PM (IST)

बलियाः यूपी के बलिया में घाघरा नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन पुरी तरह से तैयार है। वहीं एडीएम कि मानें तो घाघरा खतरे के निशान को पार कर गई हैं। खतरे के ऊपर हैं इस समय बाढ़ क्षेत्र में सभी एसडीएम भ्रमण कर रहे हैं। एसडीएम सिकंदरपुर के बताया कि खरीद कठौड़ा हैं, जो पानी अभी बढ़ रहा है 16 घंटे में 05 सेंटीमीटर बढ़ रही हैं हमारी तैयारियां पूरी है। 

हमारे पास लोगों को सुरक्षित स्थानों पर लाने के लिए 70 बड़ी नावे और 228 मझोली नावे लगाई गई हैं। हमारे कुल 384 गांव है। जो दो नदियों से प्रभावित होते हैं। इसमे 61 बाढ़ चौकियां 70 बाढ़ शरणालय स्थापित किया गया हैं। बाढ़ में कमर्चारियों की ड्यूटी लग चुकी हैं सभी को सक्रिय रहने का निर्देश दिया जा चुका हैं।
 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj