डीजे पर नाचते बारातियों को देख रही थी महिलाएं, गिर गई छत

punjabkesari.in Sunday, May 15, 2016 - 05:26 PM (IST)

कानपुर: शादी की खुशियों के बीच ऐसा हादसा हो गया कि करीब चार दर्जन महिलाएं घायल हो गईं। कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के सिठमरा में रफीक के घर उनकी बेटी खुशबू की शादी का फंक्शन चल रहा था। बाराती डीजे पर बज रहे गानों पर डांस कर रहे थे। इसी बीच मोहल्ले की महिलाएं शादी वाले घर के पास वाले घर की छत पर खड़े होकर बारातियों के डांस का लुत्फ उठा रहीं थीं।
 
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

महिलाओं की संख्या अधिक थी जिस कारण मकान का छज्जा ढह गया। देखते ही देखते सारी महिलाएं गिर गईं। हादसे में घायल चार दर्जन से भी अधिक महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कुछ महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं जिन्हें कानपुर रेफर किया गया है। हादसे का लाइव वीडियो पूरे हादसे का विवरण पेश कर रहा है।