DM साहब ने करप्शन में बनाया कीर्तिमान, सम्पति गिनते- गिनते आप जाएंगे थक: संजय सिंह

punjabkesari.in Wednesday, Aug 18, 2021 - 06:03 PM (IST)

लखनऊ: आम आदमी पार्टी से सांसद संजय सिंह ने लखनऊ डीएम पर सवाल खड़े करते हुए उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने लखनऊ के डीएम लेकर एक ट्वीट करते हुए कहा, डीएम साहब ने करप्शन में कीर्तिमान बनाया है। इनकी संपत्ति गिनते- गिनते आप थक जाएंगे। उन्होंने लिखा भाजपा का नारा है घोटालेबाज हमारा है।
PunjabKesari
बता दें कि आम आदमी पार्टी से सांसद जैसे- जैसे उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव आ रह है। ठीक उसी प्रकार से आप सांसद संजय सिंह योगी सरकार पर निशाना साध रहे है। उन्होंने योगी सरकार में चल रही जल जीवन मिशन योजना में भी एक बड़े घोटाले को उजागर किया है।  संजय सिंह ने कहा, योगी सरकार कि यह भ्रष्टाचार एनआरएचएम से भी बड़ा घोटाला है और इसमें लोग रंगे हाथ पकड़े गए हैं पूरी रात जागकर हमने उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह का चिट्ठा निकाला। यूपी के 2 विभाग जलाने का मुहूर्त जल जीवन मिशन दोनों ही मुख्यमंत्री के करीबी मंत्री महेंद्र सिंह के पास हैं।आरोप लगाते हुए आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि एक मंत्री के पास दो विभाग हैं लेकिन एक भी विभाग जो काम 100 रुपए में करा रहा है तो वहीं दूसरा विभाग उसी काम को रुपये 300 में करा रहा है। यह भ्रष्टाचार नहीं तो क्या है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static