50 कत्ल करने के बाद गिनती करना छोड़ दिया डॉक्टर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Jul 30, 2020 - 08:16 PM (IST)

लखनऊ: दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एक सीरियल किलर डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। डॉक्टर ने पुलिस के सामने कबूल किया कि वह 50 लोगों का कत्ल करने के बाद गिनती करना ही छोड़ दिया। 62 साल के यह डॉक्टर देवेंद्र मूल रूप से यू.पी. के अलीगढ़ के पुरेनी गांव का रहने वाला है। देवेंद्र बी.ए.एम.एस. डिग्रीधारी है। बता दें कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हत्या के एक मामले में पेरोल की अवधि खत्म होने के 6 महीने बाद उसे बपरोला इलाके से गिरफ्तार किया है।

बता दें कि देवेंद्र दिल्ली और पड़ोसी राज्यों में ट्रक और टैक्सी ड्राइवरों की हत्या के 50 से ज्यादा मामलों को अंजाम दे चुका है। वह पेरोल से भागकर जनवरी से वहां रह रहा था। मीडिया में आई पूर्व की खबरों के आधार पर पुलिस ने दावा किया कि वह हत्या के 100 से ज्यादा मामलों में संलिप्त रहा है। हालांकि, वास्तविक संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई है, क्योंकि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में उसके खिलाफ दर्ज मामले में संबंधित राज्यों की पुलिस जांच कर रही है ।

Edited By

Ramkesh