कुत्तों ने बंदर के बच्चे को लिया गोद, मां-बाप का फर्ज अदा कर इंसानों को पढ़ाया इंसानियत का पाठ

punjabkesari.in Sunday, Dec 02, 2018 - 01:03 PM (IST)

कन्नौजः आज के आधुनिक युग में जहां इंसान इंसान का दुश्मन बनता जा रहा है तो वहीं कन्नौज में बेजुबान जानवरों ने मानवता की मिसाल पेश की है। जहां एक कुते ने बंदर के बच्चे को गोद लिया है और उसका पालन पोषण कर रहा है। इतना ही नहीं जब बंदर का बच्चा भूखा होता है तो फीमेल डॉग इसको अपना दूध पिलाती है तो वहीं मेल डॉग उसके साथ खूब खेलता है।

दरअसल, इस बंदर के बच्चे की मां को कुत्तों ने मार डाला था। उस वक्त यह बंदर महज 2 दिन का था खून से लथपथ इस बंदर के बच्चे को गांव के व्यक्ति ने पाल लिया था। उस व्यक्ति के पास पहले से एक कुत्ते का जोड़ा रहता था।

इस कुत्ते के जोड़े ने इस मासूम बंदर के बच्चे को अपना लिया आज ये पुरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।  

Tamanna Bhardwaj