लोक कल्याण करना ही सबसे बड़ा धर्म  है:  योगी  आदित्यनाथ

punjabkesari.in Wednesday, Nov 20, 2019 - 11:13 AM (IST)

बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश को विकास के साथ-साथ लोक कल्याण की भी सीख दी है। बलरामपुर में  देवी पाटन मन्दिर में आयोजित ब्रह्मलीन महंथ महेंद्रनाथ की 19 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में हिस्सा लेने पहुँचे थे। जहाँ उन्होंने कहा कि लोक कल्याण करना ही सबसे बड़ा धर्म है। संत महात्माओं का काम लोक कल्याण करना होता है वह इसी धर्म को निभाते हैं। जो संत व सन्यासी लोक कल्याण के लिये समर्पित हो जाता है उसी का जन्म व जीवन धन्य हो जाता है। 

बताते चलें कि मुख्यमंत्री बलरामपुर में  आयोजित श्रद्धांजलि सभा में हिस्सा लेने पहुँचे थे। जहाँ उन्होंने एक तरफ लोक कल्याण की बात की तो दूसरी तरफ मंच के माध्यम से लोगों को शांति व स्वच्छता का भी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मन्दिर, धर्मशाला, गऱीबों की सेवा जैसे अनेक कार्य हैं जो लोक कल्याण के होते हैं। संत व महात्मा मूल रूप से यही काम करते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि व्यक्ति के जीवन के दो हिस्से होते हैं। एक हिस्सा यश की तरफ ले जाता है जो शुद्ध जीवन देता है जबकि दूसरा हिस्सा अपयश  होता है जो मृत्यु की तरफ ले जाता है। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के होमगार्ड, सैनिक कल्याण मंत्री चेतन चौहान, अयोध्या के महंत सुरेश दास भी थे। मुख्यमंत्री ने स्वच्छता के मुद्दे पर कहा कि स्वच्छता जीवन का सबसे अहम हिस्सा है। फायर ब्रांड नेता के रूप में मशहूर योगी आदित्यनाथ के स्वर साधु-संतों के बीच बदले नजर आए। उन्होंने एक तरफ लोक कल्याण की बात की तो दूसरी तरफ मंच के माध्यम से लोगों को शांति व स्वच्छता का भी संदेश दिया। 

Ajay kumar