बांदा जेल में बंद डॉन मुख्तार अंसारी ने खरीदा नामांकन पत्र, ओमप्रकाश राजभर की पार्टी से लड़ेंगे चुनाव

punjabkesari.in Thursday, Feb 10, 2022 - 05:39 PM (IST)

लखनऊ: पुर्वांचल के बाहुबली मुख्तार अंसारी छठवीं बार चुनाव लड़ने के लिए मऊ सदर विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र खरीद लिया है। मुख्तार अंसारी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुके है। 

बता दें कि मुख्तार अंसारी करीब 25 सालों से मऊ सदर विधानसभा सीट से विधायक हैं। उनके वकील दरोगा सिंह ने दो सेट में नामांकन के लिए पर्चा खरीदा है। उन्होंने बताया कि मुख्तार अंसारी के लिए दो सेट में पर्चा खरीदा गया है और वह सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के बैनर और समाजवादी पार्टी के गठबंधन के प्रत्याशी होंगे।

गौरतलब मुख्तार अंसारी मऊ सदर से लगातार पांचवीं बार विधायक हैं और छठवीं बार के लिए नामांकन करने जा रहे हैं।  मुख्तार अंसारी कई सालों से जेल में बंद हैं, लेकिन वे चुनाव लड़ते रहे हैं और जीते भी हैं। मऊ सदर विधानसभा सीट बुनकर बाहुल्य क्षेत्र है, जहां से मुख्तार अंसारी करीब 25 सालों से लगातार विधायक हैं। एक बार फिर वे मैदान में उतर रहे हैं।

Content Writer

Imran