डबल मर्डर से दहला रायबरेली: महिला और 15 वर्षीय किशोरी की निर्मम हत्या,अर्धनग्न हालत में पड़ा मिला शव

punjabkesari.in Sunday, Oct 31, 2021 - 01:48 PM (IST)

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में उस समय हड़कंप गया जब एक महिला और उसके बहन की 15 वर्षीय बेटी की अर्धनग्न हालत शव उसके कमरे में पड़ा मिला। दोनों के शव पर गंभीर चोट के  निशान भी मिले है। पुलिस ने रविवार को बताया कि डीह थाना क्षेत्र के कचनावा गांव में राधा सिंह (48) अपनी बहन की बेटी सेजल (15) के साथ रहती थी। शनिवार रात को सिर्फ महिला और किशोरी ही घर पर थीं जबकि घर के अन्य लोग बाहर गए थे। तभी महिला और किशोरी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही डीह के थानाध्यक्ष रविंद्र सोनकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्लोक कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और हकीकत की। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने बताया कि घर में कप और गिलास रखे मिले, जिनसे फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य लिए। एसपी ने बताया कि कुछ साक्ष्य मिले हैं और हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए छह अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। शरीर पर कुछ चोट के निशान मिले हैं। उन्होंने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि महिला के पहचान वाले ही घटना को अंजाम दिया है। आखिर दोनों की निर्मम हत्या क्या कारण है पुलिस  फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 

Content Writer

Ramkesh