सगे मामा के प्यार में पागल थी भांजी, प्रेमी को घर बुलाकर मां-बाप को फावड़े से काटा

punjabkesari.in Friday, Jan 04, 2019 - 12:22 PM (IST)

कन्नौज(उप्र): उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक कलयुगी बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर ऐसा खूनी खेल खेला, जिसके बारे में जानकर हर किसी की रूह कांप उठी। कलयुगी बेटी ने पहले चुपके से अपने प्रेमी को घर पर बुलाया और फिर सोते समय बूढ़े माता-पिता की फावड़े से काटकर हत्या हर दी। पुलिस ने जब इस मामले में हत्यारों का खुलासा किया तो हर कोई हैरान रह गया।

जानकारी मुतबाकि घटना 9 अक्टूबर 2018 की है। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गौरियापुर गांव में पुलिस को सूचना मिली थी कि एक घर मे बुजुर्ग दंपत्ति खून से लथपथ अपनी चारपाई पर पड़े हैं। जिसमें बुजुर्ग की मौत हो गई थी जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ दिन बाद उसकी भी मौत हो गई। इलाके में हुए दोहरे हत्याकांड ने पुलिस की नींद हराम कर दी थी। घटनास्थल पर कानपुर मंडल के पुलिस महानिरीक्षक ने दौरा कर मामले का जल्द खुलासा करने के लिए कन्नौज पुलिस को निर्देशित किया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जब छानबीन शुरु कि तो मृतक दंपति रमेश चंद्र दोहरे व उसकी पत्नी उषा दोहरे की बेटी संगीता घर से गायब थी। पुलिस ने संगीता की तलाश शुरु की तो वह पुलिस को लगातार गुमराह करती रही। सर्विलांस के माध्यम से पुलिस ने संगीता को कोलकाता के हुगली इलाके से उसके प्रेमी के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी संगीता ने अपना जुर्म कबूल करते हुए जो कहानी सुनाई वो रिश्तों को कलंकित करने वाली व रूह कंपाने वाली थी।

आरोपी संगीता ने बताया कि वह अपने सगे मामा परमेन्द्र से प्यार करने लगी थी। दोनों का प्यार उनके माता-पिता को कबूल ना था। घटना से एक दिन पहले उसके माता-पिता ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में भी देख लिया था, जिसके बाद उसकी मां ने उसकी जमकर पिटाई की। संगीता ने पूरी घटना अपने प्रेमी को परमेन्द्र को बताई और फिर यही से संगीता ने अपने माता पिता की हत्या की कहानी रच डाली। संगीता ने अपने प्रेमी को फोन कर घर बुलाया और फिर देर रात चुपके से उसको घर के अंदर ले आई।

उसने बताया कि जब उसके माता-पिता चारपाई पर सो रहे थे तभी दोनों ने फावड़े से वार कर दिया। दोनों को मरा समझकर संगीता ने घर से 8 हजार रुपए लिए और फिर प्रेमी के साथ फरार हो गई। आरोपी परमेन्द्र संगीता का सगा मामा है। उसने भी अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया की जीजा-बहन उसके प्यार में बाधक बन रहे थे तभी दोनों ने मिलकर उनकी हत्या कर दी।

Anil Kapoor