डबल मर्डर से दहला चित्रकूट, पिता को खाना देने जा रही किशोरी व उसके भांजे की निर्मम हत्या
punjabkesari.in Friday, Jan 22, 2021 - 03:34 PM (IST)

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां अपने पिता को खाना देने जा किशोरी और उसके भांजे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी चिंटू कोल को हिरासत में लिया है। वहीं मामला संज्ञान में आने के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया है।
जानकारी मुताबिक मामला मानिकपुर थाना क्षेत्र के कोडरिया पुरवा गांव का है। जहां मासूम 2 दिन पहले ही अपने ननिहाल आया था। किशोरी रिश्ते में मासूम की मौसी बताई जा रही है। गुरुवार शाम को किशोरी अपने भांजे को लेकर पिता को खेत में खाना देने गई थी। देर शाम बरदहा नदी से कुछ दूरी पर ही दोनों के शव लहूलुहान अवस्था में पड़े मिले।
ग्रामीणों ने को जब इस बात का पता लगा तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों मासूमों को अस्पताल भिजवाया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है मासूम बच्चे के शरीर पर चोट के कई निशान हैं वहीं किशोरी की गर्दन पर किसी तेजधार हथियार से वार करने का निशान है। वहीं आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Festivals of july month 2022: जुलाई के पहले पखवाड़े के ‘व्रत-त्यौहार’ आदि

Gupt Navratri 2022: कर्ज का भार कर रहा है परेशान तो 9 दिन करें ये उपाय

देश की समुद्री सुरक्षा से जुड़ी सभी एजेंसियों के बीच समन्वय आवश्यक : डोभाल

Gupt Navratri 2022 में व्रत रखकर पूजा करें या नहीं, जानिए क्या कहते धार्मिक शास्त्र?