बागपत में खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग में दर्जनों घायल

punjabkesari.in Saturday, Jul 08, 2017 - 02:18 PM (IST)

बागपातः उत्तर प्रदेश के बागपात जिले में महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला खूनी संघर्ष में तबदील हो गया। देखते ही देखते 2 पक्षों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। इस पूरे कांड में 2 दर्जन के करीब लोग घायल हो गए, जिनमें से 11 की हालत गंभीर बनी हुई है। वही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। फिलहाल गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

दरअसल जिले के थाना दोघट क्षेत्र के पुसार गांव के रहने बिसम्बर पक्ष की महिला के साथ पडौस में ही रहने वाले गबरू पक्ष के लोगों ने 2 माह पूर्व घर में घुसकर छेड़छाड़ कर दी थी। जिसको लेकर काफी हंगामा हुआ था, पर ग्रामीणों ने समझ-बुझा कर मामला शांत करवा दिया था।

परन्तु बीती रात फिर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और दोनों तरफ से पहले पथराव व फायरिंग हुई। उस सब में धारदार हथियार भी चले जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत 25 लोग घायल हो गए। जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने पीएचसी बिनोली में भर्ती कराया है। 11 की गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ के लिए रेफर किया गया है। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।