DPO साहब...बेशर्म है, सरकारी दफ्तर में संविदा कर्मी से अश्लीलता का VIDEO VIRAL

punjabkesari.in Thursday, Dec 29, 2022 - 03:02 PM (IST)

कौशांबी(अखिलेश कुमार): उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक महिला सहकर्मी से ऑफिस में अश्लील हरकत करने वाला महिला कल्याण विभाग के जिला प्रोबेशन अधिकारी राजनाथ राम को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार होते ही प्रशानिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी डीपीओ को लगभग उससे करीब घंटों तक पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने लिखा पढ़ी करते हुए उसे जेल भेज दिया। पीड़ित महिला ने मंझनपुर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने DPO के खिलाफ धारा 354क/ 354घ के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

महिला ने मोबाइल द्वारा अश्लील हरकत करने का बनाया वीडियो
जानकारी के मुताबिक, मामला विकास भवन कौशांबी के कार्यालय का है। प्रयागराज जनपद की रहने वाली एक युवती कौशांबी के महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित जिला प्रोबेशन अधिकारी के अधीन संचालित संस्था वन स्टॉप सेंटर में संविदा मैनेजर के पद पर कार्यरत है। महिला कर्मी का आरोप है कि विभाग के जिला प्रोबेशन अधिकारी राजनाथ राम उनके साथ छेड़छाड़ करते थे। इसके अलावा उनके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भी करते थे, जिससे महिला कर्मी काफी परेशान हो गई थी। उनकी हरकतों को उजागर करने के लिए महिला कर्मी ने चुपके से अपने मोबाइल द्वारा अश्लील हरकत करने का वीडियो बना लिया था। वीडियो बनाने के बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। दो दिन पहले जिला प्रोबेशन अधिकारी राजनाथ राम द्वारा महिला का यौन उत्पीड़न करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया।

वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारी ने खुद को घर में किया कैद
वीडियो को संज्ञान में लेकर डीएम सुजीत कुमार ने महिला एवं बाल कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर कार्रवाई के लिए अनुरोध किया था। वीडियो को संज्ञान में लेकर प्रमुख सचिव ने जिला प्रोबेशन अधिकारी डीपीओ को निलंबित कर दिया। इतना ही नहीं महिला कर्मियों के खिलाफ छेड़छाड़ सहित गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए थे। वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रोबेशन अधिकारी ने खुद को अपने घर में ही कैद कर लिया था।

पीड़िता ने अधिकारी पर छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने का लगाया था आरोप
मुखबिर की सूचना पर मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी डीपीओ को प्रयागराज स्थित उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। विभाग की एक अन्य महिला ने डीपीओ के ऊपर छेड़छाड़ सहित दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया था। इसी प्रकरण में महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव को शिकायती पत्र देते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। फिलहाल आरोपी डीपीओ ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर ने बताया कि मंझनपुर थाना में एक मुकदमा पंजीकृत हुआ था। जिसमें एक महिला ने आरोप लगाया था जिला प्रोबेशन अधिकारी पर उस क्रम में महिला के बयान और अन्य साक्ष्य प्राप्त होने पर गिरफ्तारी कर ली गई है, उनको न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Content Editor

Anil Kapoor