महेन्द्र यादव को हटाकर डॉ. अन्तर्यामी सिंह को बनाया देवरिया BJP जिलाध्यक्ष

punjabkesari.in Sunday, Oct 14, 2018 - 01:18 PM (IST)

देवरियाः भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ़ महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश के देवरिया में पार्टी जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव को हटाकर डॉ. अन्तर्यामी सिंह को इस पद पर नियुक्त किया है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने शनिवार को यादव को पार्टी पद से हटाते हुए डॉ. सिंह को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। 

गौरतलब हो कि पिछले दिनों देवरिया में आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सामने ही यहां के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को हटाने के लिए नारेबाजी की थी और उस समय प्रदेश सरकार के दो मंत्री सूर्य प्रताप शाही और जय प्रकाश निषाद भी मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार आगामी लोकसभा को देखते हुए प्रदेश पार्टी नेतृत्व ने यह बदलाव किया है। 

Ruby