अप्राकृतिक संबंध न बनाने पर कोल्ड ड्रिंक में पिलाया नशीला पदार्थ

punjabkesari.in Monday, Dec 12, 2022 - 10:46 PM (IST)

लखनऊ: विकास नगर निवासी एक महिला को अप्राकृतिक संबंध न बनाने पर उसके दूसरे पति ने उसे मादक पदार्थ खिला कर मौके से फरार हो गया। जबकि, पीड़िता के पहले पति ने दहेज के लिए उसे पहले ही छोड़ दिया था। पीड़िता को पहले पति से एक बच्ची है। जिसे अच्छा भविष्य देने के लिए आरोपी ने भरोसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया।

हद तब हो गई जब मंदिर में शादी के बाद अप्राकृतिक संबंध न बनाने पर आरोपी नशीला पदार्थ देने लगा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मुहम्मदनगर, गुडंबा में जनवरी 2020 में पियूष गुप्ता के घर में किराये पर रहकर वह ऑन-लाइन काम करती थी। वहीं, उनकी मुलाकात पियूष गुप्ता से हुई, धीरे- धीरे दोनों की दोस्ती बढ़ गई, और फोन पर बातें शुरू हो गई।

पियूष गुप्ता उनके बेटी को अपनाने की बात कह प्यार के जाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने लगा। इसी दौरान वह प्रेग्नेन्ट हो गई, जब पियूष को यह बात पता चली तो उसने धोखे से बच्चे गिराने वाली दवा खिला दी। विरोध पर पियूष ने 16 नवंबर को मंदिर में जाकर शादी कर ली। जिसके बाद अनैतिक संबंध बनाने पर जोर दिया। इसीबीच कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर पिला दिया और रात भर रेप किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static