पारिवारिक विवाद के चलते पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या

punjabkesari.in Thursday, Jun 28, 2018 - 11:36 AM (IST)

एटाः उत्तर प्रदेश के एटा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक होटल में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। हैरत की बात ये रही कि हत्या के बाद पति खुद थाने पहुंच गया और सरेंडर कर दिया। घटना के पीछे पति-पत्नी में लम्बे समय से चला आ रहा पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र के गोबर चौकी के समीप रहने वाला संजीव अपनी पत्नी ममता के साथ बुधवार शाम एटा पहुंचा। यहां उसने शहर कोतवाली क्षेत्र के राधे श्याम पैलेस होटल में कमरा लिया। कमरा नम्बर 306 में रुके पति पत्नी के बीच देर रात्रि एक बार फिर पारिवारिक विवाद को लेकर विवाद हो गया। जिसके चलते पति संजीव ने अपनी पत्नी ममता की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने शहर कोतवाली पहुंचकर पुलिस के सामनें सरेंडर कर दिया।

बताया जा रहा है कि करीब 12 वर्ष पूर्व ही दोनों की शादी हुई थी और उनके 11 वर्षीय बेटी रश्मि और 8 साल का बेटा चिंकू है। पति पत्नी के विवाद के चलते ही मृतका की बेटी अपने अपनी मां ममता के साथ नाना के यहां रहता थी, जबकि बेटा चिंकू अपने बाबा के साथ रहता था। पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए ही पति संजीव बुधवार शाम पत्नी ममता को लेकर होटल पहुंचा और दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने अपनी ही पत्नी की गला दबाकर नृशंसतापूर्वक हत्या कर दी।

घटना की सूचना पुलिस ने मृतका के परिजनों को देने के साथ ही शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

                       

Tamanna Bhardwaj