पारिवारिक विवाद के चलते सगे चाचा ने भतीजे को मारी गोली, फैली सनसनी

punjabkesari.in Monday, Nov 27, 2017 - 05:50 PM (IST)

फर्रुखाबादः फर्रुखाबाद में पारिवारिक विवाद में सगे चाचा ने भतीजे को गोली मारकर मौत के घाट उतारा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार थाना राजेपुर के ग्राम करनपुर दत्त में सौरभ की पत्नी कीर्ति वर्तमान में ग्राम प्रधान है। उनकी परिवार में भूमि विवाद के साथ ही साथ चुनावी रंजिश भी चलती है। जिसके चलते प्रधान कीर्ति के पति के चाचा मानसिंह ने आज सौरभ को गोली मारकर दी। जिससे वो गभीर रूप से घायल हो गया।जिसके बाद परिजन उसे फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल ले गए। जंहा डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर मौके पर पंहुची पुलिस ने आरोपी मान सिंह को हिरासत में ले लिया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।