तेज बारिश के बीच ढहा मकान : लड़के की मौत, तीन घायल

punjabkesari.in Friday, Aug 24, 2018 - 06:29 PM (IST)

बदायूं/यूपीः बदायूं जिले के इस्लामनगर क्षेत्र में आज तेज बारिश के बीच एक पुराना मकान ढ़ह जाने से मलबे में दबकर एक लड़के की मौत हो गई तथा उसकी मां समेत तीन लोग घायल हो गए।     

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस्लामनगर थाना क्षेत्र स्थित नई बस्ती के निवासी शब्बीर का मकान सुबह बारिश के बीच अचानक ढह गया। मलबे में दबने से शब्बीर के बेटे अहसन (12) की मौके पर ही मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि हादसे में अहसन की मां चांदनी और दो छोटे भाई घायल हो गए। गम्भीर हालत को देखते हुए उन्हें चंदौसी रेफर किया गया है।     

 
  

Ruby