अवैध संबंध का विराेध करना बहु काे पड़ा महंगा, ससुर ने किया ये...

punjabkesari.in Monday, Apr 09, 2018 - 05:11 PM (IST)

फतेहपुरः उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक ससुर के अवैध संबंधों का विरोध करना बहू का मंहगा पड़ गया। जिसके चलते ससुर ने अपनी विधवा बहु को गोली मार दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

जानकारी के मुताबिक मामला जिले के ललौली थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव का है। यहां सोमवार सुबह ससुर के प्रेम प्रसंग में रोड़ा बनी विधवा बहु को ससुर ने गोली मार दी। इतना ही नहीं इस घटना को अंजाम देने के बाद ससुर ने खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। वहीं घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को तड़पता देख 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल  भेज दिया। यहां डाक्टरों ने महिला की हालत नाजुक देख कानपुर हैलथ के लिए रेफर कर दिया है। वहीं पुलिस ने मृतक झल्लू के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

परिजनों की मानें तो मृतक झल्लू के गांव की ही रहने वाली महिला से अवैध सम्बन्ध थे। जिसका विरोध मृतक की बहु किया करती थी। जिससे परेशान होकर ससुर ने बहु को गोली मारते हुए खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वहीं पुलिस ने बताया की घरेलु कलह के चलते ससुर ने बहु को गोली मार खुद आत्महत्या कर ली है। जिसका शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है , महिला का इलाज कानपुर चल रहा हैं। फिलहाल परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जा रही है।  

Ruby