भारतीय संस्कृति के कारण देश की विश्व में है एक विशिष्ट पहचानः ओम बिरला

punjabkesari.in Monday, Feb 10, 2020 - 04:54 PM (IST)

नोएडाः ग्रेटर नोएडा में कासना स्थित गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी में चल रहे प्रेरणा विमर्श के समापन में मुख्य अतिथि के तौर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पहुंचे। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि हमारी संस्कृति सनातन है। भारतीय संस्कृति के कारण हमारे देश की विश्व में आज एक विशिष्ट पहचान है। भारतीय संस्कृति मानवीय मूल्यों और भाईचारे का संदेश देती है।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज के दौर में तकनीकी के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव सामने आया है। जिसको हम सोशल मीडिया के क्षेत्र में देखते है। आज मीडिया के अंदर फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप, इंट्राग्राम व यू ट्यूब है। इसका सही तरीके से प्रयोग करना हमारे लिए एक बड़ी चुनौती है।

बता दें कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह संपर्क प्रमुख रामलाल, गोवा की पूर्व राज्यपाल और प्रख्यात साहित्यकार मृदुला सिन्हा, गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रफेसर भगवती प्रकाश शर्मा और अभिनेता गजेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।

वहीं UP के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि भारत की संस्कृति विश्व में प्राचीन व विशिष्ट है। हमारे वेद, नदियां हमारी विरासत हैं। हमारे संस्कार, वाणी, विचार अद्भुत हैं। इस अवसर पर निबंध और पत्रकार प्रतिभा खोज परीक्षा के विजेताओं के साथ ही फिल्म फेस्टिवल के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। साथ ही संवाद पत्रिका के विमर्श और भारतीय विरासत विशेषांक का विमोचन किया गया।

 

 

 

 

Ajay kumar